उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा– “मुझसे बड़ी गलती हो गई”, पति से मांगी माफी

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदगढ़ इलाके में बुधवार को एक 40 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खुद को सजा देने की बात लिखी है और पति से माफी मांगी है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर महिला अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो महिला फंदे से लटकी हुई मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज मौसम का डबल अटैक, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

 

 

घटना की सूचना मिलते ही बसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सूत्रों के मुताबिक, नोट में महिला ने लिखा है कि उससे कोई बड़ी गलती हो गई है और वह उसी की सजा खुद को दे रही है। साथ ही उसने अपने पति से माफी भी मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- स्मार्ट मीटर लगते ही आया 46 लाख 60 हजार का बिल,

 

 

पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर हैंडराइटिंग मिलान के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी और वह अपने परिवार के साथ गोविंदगढ़ में रह रही थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सुसाइड नोट में लिखी ‘गलती’ के बारे में भी जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।