उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता डिफॉरेस्ट व राजस्व गांव का शासनादेश होने तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता को अभिलंब राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर आगामी 18 फरवरी को लालकुआं में आयोजित विशाल रैली एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से बिंदुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। समिति के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

 

शनिवार को समिति की ओर से बिंदुखत्ता संजय नगर नंबर एक, दो और तीन में व्यापक जन जागरण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को 18 फरवरी को लालकुआं में होने वाली रैली के उद्देश्य से अवगत कराते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग मिला सिर और धड़

 

दर्जनों की संख्या में समिति के सदस्य अलग-अलग टोलियों में बंटकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक बिंदुखत्ता को डी-फॉरेस्ट कर राजस्व गांव घोषित करने का शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक आंदोलन से पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। इस पर ग्रामीणों ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- 14 किमी के सफर में बस चालक ने 12 बार रोकी थी बस, चढ़ा लिए थे 60 यात्री, अल्मोड़ा हादसे की पूरी कहानी

 

जनसंपर्क अभियान में पुष्कर सिंह दानू, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन कुंदन सिंह मेहता, हरीश बिसौती, भुवन जोशी, प्रमोद कॉलोनी, प्रवीण दानू, सुजान सिंह, पुष्पा टम्टा, सुमन सेलाल, पुष्कर सिंह दुबड़िया, गिरधर सिंह बम, त्रिलोक सिंह मेहता, मोहन कुड़ाई, खुशाल सिंह मेहता, नरेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश कुमार, लक्ष्मण धपोला, दीपक जोशी, मदन सिंह धामी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नाबालिग लड़की के साथ जंगल में गैंगरेप, नैनीताल जिले में तीन लड़के गिरफ्तार, 1 फरार

 

संयुक्त संघर्ष समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने हक की इस लड़ाई में एकजुट होकर 18 फरवरी को लालकुआं पहुंचकर रैली को सफल बनाएं।