उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बेल बाबा के पास लीसा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास क्षेत्र में मची अफरा तफरी, देखे वीडियो

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बेल बाबा के पास लीसा फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई, जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, पास में गैस गोदाम भी है। जहां आग लगने का खतरा भी बन गया, सूचना मिलने पर तत्काल,एसपी क्राइम हरबंश सिंह,सीओ नितिन लोहनी, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार समेत ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्दूचौड़ में दिन-दहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों को लालकुऑ पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस मय मैगजीन,02 खोखा कारतूस किए बरामद

जहां पर फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल किसी किसी भी तरह से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही है धामी सरकार, आखिरी पड़ाव पर है ड्राफ्ट का काम

लेकिन फैक्ट्री में रखा काफी सारा लीसा जल गया है, आखिर इतनी भीषण आग किन कारणों से लगी इसका पता लगाया जा रहा है। एसडीएम हल्द्वानी परतोष वर्मा ने बताया आग काफी भीषण है। जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है आसपास कोतवाली पुलिस और ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस की टीम भी मौजूद है। जो आग बुझाने में फायर बिग्रेड का सहयोग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कावड़ लेने जा रहे बाइक सवार युवक की टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत, 1 घायल, परिजनों में मचा कोहराम।