उत्तराखण्डगढ़वाल,

बेरहम मां! यहाँ बेटे के ऊपर बैठकर क्रूरता से करती रही माँ पिटाई, जमीन पर पटका, दबाया गला, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

  • बच्चे को पीटते हुए महिला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल
  • पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर महिला को हिरासत में लिया
  • बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंपने की हो रही तैयारी

रुड़की न्यूज़- यहाँ झबरेड़ा कस्बे में एक महिला का आठ साल के बच्चे के ऊपर बैठकर उसको बेरहमी से पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है। बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ डीएम फील्ड पर उतरी, गड्ढे भरने को अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

कस्बा झबरेड़ा में एक महिला पारिवारिक विवाद के चलते कुछ महीने से अपने तीन बच्चों को लेकर एक किराये के मकान में रह रही है। सोमवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें एक महिला बच्चे के ऊपर बैठकर उसे पीट रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने महिला की स्कूटी को मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर रूप से घायल लोगों ने निजी चिकित्सालय में कराया भर्ती

 

 

पहले तो किसी ने इस पर इतना ध्यान नहीं दिया लेकिन मंगलवार को इसकी काफी चर्चा हुई। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई।

 

पुलिस ने महिला की तलाश की। इसके बाद पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही  है लेकिन वह कोई सही जानकारी नहीं दे रही है। आठ साल के बच्चे को अब बाल विकास समिति हरिद्वार को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लड़के को मिली प्यार करने की खौफनाक सजा, प्रेम संबंध के चलते लड़की के परिजनों ने की लड़के की हत्या

 

झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों को भी बुलाया गया है। पूछताछ करने के बाद महिला के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।