उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत — चालक समेत तीन घायल

किच्छा– शनिवार तड़के किच्छा क्षेत्र में सितारगंज रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार नेपाल मूल की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सरकारी नौकरी पाने को टीचर ने किया ऐसा कांड, कि अब लांग टर्म 'चक्‍की पीसिंग एंड पीसिंग'

 

 

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह लगभग साढ़े चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से कार में चार लोग नेपाल की ओर जा रहे थे। किच्छा के पास सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आ गई और तेज रफ्तार के कारण कार उससे टकरा गई। हादसे में नेपाल निवासी 40 वर्षीय जयंती देवी की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कार चालक सहित तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) भाजपा ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा

 

 

सूचना मिलते ही किच्छा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ अंडरपास से गुजर रहे हिरन, गजराज, कैमरा ट्रैप में आए फोटोग्राफ

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सितारगंज रोड पर गलत दिशा में भारी वाहन चलने की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों माहौल देखने को मिला।