उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ भालू से भिड़ीं महिला, दरांती से किया मुकाबला, घायल होने के बाद भी बचाई जान — ग्रामीणों ने सराहा साहस

ब्लॉक के खरोड़ा गांव में चारापत्ती लेने जंगल गई महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। घबराने के बजाय महिला ने अदम्य साहस दिखाते हुए भालू से भिड़ंत कर खुद को बचा लिया। दरांती से वार करने पर भालू डरकर जंगल की ओर भाग गया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, लेकिन खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) सीएम हो तो ऐसा....डीजीपी की जांच के बाद धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज, युवक से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

 

 

घटना बृहस्पतिवार की है, जब फकीरी देवी छानीधार नामक स्थान के पास चारापत्ती काट रही थीं। तभी झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर पंजों से हमला कर दिया। अचानक हमले के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और दरांती उठाकर भालू पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। करीब एक मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चला, जिसके बाद भालू भाग खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिपं अध्यक्ष चुनाव में अपहरण कांड पर हाईकोर्ट सख्त, SSP को लगाई फटकार – अगली सुनवाई 19 अगस्त को

 

 

महिला की चीख सुनकर ग्यारू दत्त डिमरी, सहजराम डिमरी, सजीत डिमरी सहित अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्होंने घायल फकीरी देवी को तुरंत सीएचसी चकराता पहुंचाया, जहां उपचार और एआरवी लगाने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां प्रधानाध्यापक छात्राओं से करता था छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, कई छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक हुआ निलंबित।

 

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि फकीरी देवी के पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। तब से वह खेती और पशुपालन के सहारे अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। इस घटना के बाद महिला के साहस और आत्मबल की हर कोई सराहना कर रहा है।