उत्तराखण्डगढ़वाल,

केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 600 फीट गहरी खाई में गिरकर अधिवक्ता की मौत

केदारनाथ धाम की यात्रा पर गए एक अधिवक्ता की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर चलते समय उनका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 600 फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथ चल रहे यात्रियों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या के आरोपी दोनों चाचाओं को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार, घर में घुसकर किया था हमला

 

 

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। खड़ी चट्टानों और दुर्गम रास्तों के बीच कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने अधिवक्ता को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला पंचायत अपहरण केस: हाईकोर्ट ने SSP को लगाई कड़ी फटकार, कहा– “क्या हम अंधे हैं?”

 

 

पुलिस के अनुसार मृतक अपने साथियों के साथ बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के चलते कल नैनीताल जिले के सभी स्कूल बंद के निर्देश जारी।

 

 

इस हादसे के बाद प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा मार्ग पर सावधानी बरतें, निर्धारित रास्तों का ही उपयोग करें और बारिश या फिसलन वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखें।