उत्तराखण्डकुमाऊं,
डांडिया-करवा चौथ उत्सव में कांति कनवाल बनीं क्वीन

लालकुआं न्यूज़– लालकुआं जुम्बा फिटनेस क्लब की ओर से ग्रीन पार्क में आयोजित डांडिया एवं करवा चौथ उत्सव में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की धुनों पर नृत्य कर समां बांधा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कांति कनवाल को करवा चौथ क्वीन चुना गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला और सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजक चंद्रकला खाती, प्रियंका अरोड़ा, सपना गोयल, जया भाटिया और सुरुचि गोयल ने सभी का आभार जताया।
इस दौरान गीता भट्ट, बीना जोशी, तारा पांडे, राजलक्ष्मी पंडित, मुन्नी पांडे और दीप्ती पांडे सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।










