उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को छुट्टी, शासन ने जारी किया आदेश

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत गुरुवार, 29 अक्टूबर को महिला कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेल-खेल में कुत्ते के गले का पट्टा मासूम के लिए बन गया मौत का फंदा, भाई को बचाने के लिए चीखती रही बहन, परिवार में मचा कोहराम।

 

 

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

 

 

शासन ने जारी की अधिसूचना

करवा चौथ के पर्व को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। जारी आदेश सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) सीएमओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, एक और भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

 

 

29 अक्टूबर को रहेगा अवकाश

शासन की अधिसूचना के मुताबिक, गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ के अवसर पर महिला कार्मिकों को अवकाश मिलेगा। इस फैसले से प्रदेशभर के संबंधित सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में विद्युत लाइन दुरुस्त करते समय लाइनमैन को लगा करंट, गंभीर हालत में हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती

 

 

उत्तराखंड शासन के इस फैसले से करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ पर्व मनाने का अवसर मिलेगा।