उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं पुलिस की बड़ी सफलता: लंबे समय से फरार चले रहे बिन्दुखत्ता निवासी वारंटी को किया गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़- लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे एक वारंटी को लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बिंदुखत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वारंटी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बहन से हुए मामूली विवाद पर भाईयों ने पड़ोसी युवक की करी हत्या, मौके से पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।

 

प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 13 जनवरी 2026 को माननीय प्रथम अपर सिविल जज/जुडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में वारंटी डिगर सिंह कोरंगा पुत्र स्व. जवाहर सिंह कोरंगा, निवासी संजयनगर प्रथम, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल, उम्र 32 वर्ष को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) उत्तराखंड शासन ने आधी रात में किये 4 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर.. देखिए लिस्ट

 

गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ केस क्राइम नंबर 2813/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास से जुड़े अहम प्रस्ताव पारित, शहर को मिलेगा नया सिटी फॉरेस्ट पार्क और तिरंगा एलईडी लाइटों से सजेगा हाईवे

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जोगेन्द्र यादव, कांस्टेबल आनंद पुरी और कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।