उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड(बड़ी खबर) यहां पिता और पुत्र ने मिलकर नाबालिक की करी हत्या, पिता गिरफ्तार, पुत्र हुआ फरार।

उधम सिंह नगर न्यूज़– उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी की गला घोटकर निर्मम हत्या कर दी थी। 14 साल की बेटी का कसूर इतना था कि वह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ फोन पर बात करती थी। वही मामा की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बेटा घटना के बाद से फरार चल रहा है । पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए करीब 1 हफ्ते बाद कब्र खोदकर उसकी लाश को बाहर निकाला गया था। मामा की शिकायत पर तहकीकात के लिए लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। लड़की रहस्यमई परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। किच्छा के थाना पुलभट्टा पुलिस ने बेटी की हत्या के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही हत्या के मामले में एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ परीक्षा ड्यूटी से गायब मिले प्राध्यापक व कर्मचारी, जारी किया गया नोटिस, मांगा गया स्पष्टीकरण

उधम सिंह नगर जिले के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने किशोरी की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 27 मई को एक युवक गुड्डू के द्वारा पुलभट्टा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके जीजा जाकिर अली के द्वारा 22 मई को अपनी 14 वर्षीय पुत्री को मारने के बाद बिना पुलिस को बताए उसको दफना दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा गौरा योजना: उत्तराखंड में 12वीं पास बालिकाओं को मिलेंगे 51 हजार रुपये, ऑनलाइन आवेदन शुरू

जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद कब्र से किशोरी की लाश को बाहर निकाल कर हल्द्वानी से शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से सामने आई।

उसके बाद मामले की गहनता से जांच की तो मृतका किशोरी के पिता जाकिर अली को पुलिस ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री सोनी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है इसके साथ ही जाकिर अली का पुत्र यूनुस अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम ने बताया कि जाकिर अली के द्वारा अपनी पुत्री सोनी को पास के ही रहने वाले युवक से मोबाइल फोन पर बात करने के शक में अपने बेटे यूनुस के साथ मिलकर उसका गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया था। वही पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि मना करने के बाद भी उसकी बेटी फोन पर पड़ोस के एक लड़के मोईन से लगातार बात करती रही। जिस कारण उसने अपने बेटे यूनुस के साथ मिलकर बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दुकान के कब्जे को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

घटना को छुपाने के लिए पिता ने अपनी बेटी की संदिग्ध मौत बताते हुए उसको कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। अब पुलिस ने ऑनर किलिंग मामले में पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है। वही पुलिस का दावा है कि जल्दी ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।