उत्तराखण्डगढ़वाल,

(ब्रेकिंग न्यूज़) चमोली में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित वाहन कैल नदी में गिरा, 4 की मौत, 3 घायल

चमोली न्यूज़- उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर कैल नदी में जा गिरा।

 

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन सड़क से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरा, जिससे उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(गजब) यहां महिला होमगार्ड की भर्ती में पुरुषों ने भी कर दिए आवेदन, देखे लिस्ट

 

 

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक महिला और एक बच्चा वाहन से बाहर छिटक गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि दोनों घायल हो गए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे में घायल अन्य लोगों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिल्ली के यात्रियों का वाहन गहरी खाई में जा गिरा, हुई दो की मौत।

 

 

स्थानीय जनप्रतिनिधि महावीर बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों और रेस्क्यू टीमों ने प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर नदी किनारे व्यापक खोज अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद चार शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - बैली ब्रिज बनाने में लापरवाही पर सीएम धामी का एक्शन, चार इंजीनियर निलंबित

 

 

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

 

(यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।)