उत्तराखण्डगढ़वाल,

दिल्ली से मसूरी आ रही बस हादसे की शिकार, सवार थे 27 लोग; मच गई चीख-पुकार

देहरादून न्यूज- दिल्ली से मसूरी आ रही बस पानी वाला बैंड के पास कमानी टूटने के कारण रोड पर पलट गई। बस में कुल 27 लोग सवार थे।

 

शुक्रवार को समय 06:50 बजे सिटी कंट्रोल द्वारा सूचना मिली कि पानी वाला बैंड के पास एक बस रोड पर पलट गई है। इस सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी पर्याप्त पुलिस बल आपदा उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शहर में वृक्ष कटान के दौरान कल फिर रहेगा यातायात डायवर्सन

 

 

मौके पर जाकर देखा तो एक 27 सीटर बास संख्या डीडी 01 एस 9078 रोड पर पलटी हुई थी ।जानकारी करने पर पाया कि उक्त बस रात्रि 11:00 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी।

 

 

जैसे ही उक्त बस शुक्रवार सुबह 6:50 के लगभग पानी वाला बैंड के पास पहुंची तभी अचानक कामनी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। बस पलटने के कारण बस में बैठे एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं, जिसको 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, लालकुआँ सहित इन क्षेत्र में मेट्रो संचालित के लिए दिया मांग पत्र

 

 

शेष सभी लोग सुरक्षित हैं, जिनको प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। बस रोड से किनारे की तरफ है। सुरक्षा की दृष्टि से बस की दोनों तरफ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात दोनों तरफ सुचारू रूप से चल रहा है। बस को चालक जसरेज पुत्र शमशाद निवासी विजय पार्क गली नंबर 15 ए मौजपुर दिल्ली चला रहा था। जिसकी उम्र 25 वर्ष है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रात के सन्नाटे में दबे पांव जंगल से आया शिकारी, देखें कैसे देखते ही देखते कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ, वीडियो