Uncategorizedउत्तराखण्डराष्ट्रीय

दिसंबर से बदल सकता है बैंकों के कामकाज का शेड्यूल, खुलने और बंद होने का होगा नया समय

बैंक कर्मचारी लंबे समय से 5 दिन काम करने की मांग कर रहे थे। अभी तक सरकार ने कर्मचारियों की इस मांग को मंजूरी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल के अंत तक सरकार इस मांग को पूरा कर सकती है।

दरअसल, हाल ही में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और कर्मचारी यूनियनों के बीच समझौता हुआ है। अब सिर्फ सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

अगर सरकार मंजूरी देती है तो बैंक हफ्ते में सिर्फ पांच दिन ही खुलेंगे। इसका मतलब है कि शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि फिलहाल बैंक हर महीने के दूसरे-चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा कई शहरों में बैंक त्योहारों की वजह से भी बंद रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां शिक्षिका के फ्लैट में नाबालिग का शव मिलने से मचा हड़कंप, महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश

बैंक के 5 कार्यदिवसों की मंजूरी में सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अहम भूमिका है। दरअसल, बैंक का यह प्रस्ताव RBI के पास जाएगा क्योंकि RBI ही बैंक से जुड़े सभी कामों को नियंत्रित करता है। RBI से मंजूरी मिलने के बाद ही सरकार प्रस्ताव को मंजूरी देगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घूमने आए पर्यटक ने रिसोर्ट संचालक पर चलाई गोली, लोगों में दहशत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर बैंक को 5 कार्य दिवस की मंजूरी मिल जाती है तो बैंक के कामकाज के समय में बदलाव होगा। माना जा रहा है कि रोजाना के कामकाज के घंटों में 40 मिनट की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका मतलब है कि बैंक सुबह 9.45 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुले रहेंगे। फिलहाल बैंक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने की सचिवालय में प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट लांच, नवंबर में होगा सम्मेलन

बैंक खुलने का समय- सुबह 9.45 बजे
बैंक बंद होने का समय- शाम 5.30 बजे

उम्मीद है कि सरकार की ओर से साल के अंत तक या 2025 की शुरुआत में अधिसूचना जारी हो सकती है। अगर सरकार से मंजूरी मिल जाती है तो नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत शनिवार को अवकाश की मान्यता दी जा सकती है।