उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, रविवार से दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून न्यूज– उत्तराखंड में मौसम का रुख एक बार फिर करवट बदल रहा है। मानसून की विदाई के बावजूद प्रदेश में वर्षा का क्रम थमा नहीं है। शुक्रवार को जहां अधिकांश इलाकों में चटख धूप खिली रही, वहीं दोपहर बाद आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को देहरादून समेत सात जिलों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लालकुआं में 80 करोड़ से लगेगा ऑटोमेटेड मिल्क प्लांट, आधुनिक मशीनों से होगी दूध की टेस्टिंग से लेकर पैकेजिंग का काम

 

 

रविवार से भारी बारिश का यलो अलर्ट

रविवार से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार को गरज के साथ तेज वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Exclusive- उत्तराखंड समेत देश की 256 सरकारी वेबसाइटों पर एसईओ पॉइजनिंग अटैक, ITDA ने पकड़ा वायरस

 

 

सोमवार को ऑरेंज अलर्ट, चोटियों पर बर्फबारी के आसार

सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में चोटियों पर बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के भी आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

वहीं, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जनपदों में भी ओलावृष्टि और तीव्र वर्षा की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सिंचाई गूल में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

 

 

कुमाऊं में झमाझम बारिश, तापमान सामान्य से अधिक

इस बीच कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।