उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में रेस्टोरेंट के अंदर बवाल: बिरयानी खाने आए दो युवकों से स्टाफ की मारपीट, वीडियो वायरल

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहस्त्रधारा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों और स्टाफ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेस्टोरेंट के अंदर जमकर हाथापाई होती दिखाई दे रही है।

 

यह मामला आईटी पार्क के पास स्थित रेड बकेट बिरयानी रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है, जहां बिरयानी खाने आए दो युवकों के साथ रेस्टोरेंट के स्टाफ ने मारपीट की। पूरी घटना को मौके पर मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने 4200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का क‍िया शि‍लान्‍यास

 

बिरयानी खाने पहुंचे थे युवक
जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम वसंत विहार निवासी पार्थ जैन और लेखराज बिरयानी खाने के लिए रेड बकेट बिरयानी रेस्टोरेंट पहुंचे थे। ऑर्डर देने के दौरान स्टाफ से उनकी कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। देखते ही देखते रेस्टोरेंट के अंदर स्टाफ और ग्राहकों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

 

वेटर की टिप्पणी से भड़का विवाद
बताया जा रहा है कि जब युवकों ने वेटर से कहा कि “एक प्लेट बिरयानी ले आओ”, तो वेटर ने कथित तौर पर जवाब दिया—“एक प्लेट में आपका क्या होगा?”
इस टिप्पणी को युवक ने अपने शरीर पर की गई टिप्पणी समझ लिया, जिससे नाराज होकर बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड यहाँ नदी में बही युवती का शव चार दिन बाद हुआ बरामद, परिवार में कोहराम

 

अन्य स्टाफ ने भी की पिटाई
मारपीट के दौरान रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारी भी बीच में आ गए और आरोप है कि स्टाफ ने मिलकर दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। रेस्टोरेंट के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

पुलिस ने की कार्रवाई, पांच लोगों का चालान
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट के पांच कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  राहत भरी खबर- झुलसाती गर्मी से दो दिन बाद मिल सकता है कुछ सुकून, होगी बारिश, उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

 

पीड़ित पक्ष नहीं पहुंचा थाने
रायपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि पीड़ित पक्ष को फोन कर थाने बुलाया गया था। उन्होंने आने की सहमति भी दी, लेकिन इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और वे थाने नहीं पहुंचे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की पुष्टि की जा रही है।