उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में सख्त एक्शन: कोसी कैफे होमस्टे सीज, नाबालिगों के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोसी कैफे होमस्टे को सीज कर दिया है। मामले में नाबालिगों से जुड़े गंभीर आरोप सामने आने के बाद होमस्टे के लाइसेंस निरस्तीकरण की भी संस्तुति की गई है।

 

पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 115/2026 और 116/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला गुमशुदा नाबालिगों से जुड़ा हुआ था, जिनकी तलाश के दौरान बड़ा खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ 72 साल के बुजुर्ग ने 2 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया मुकदमा दर्ज

 

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोसी कैफे होमस्टे के कमरों से दोनों नाबालिगों को बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 64(1), 65(1) बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।

 

जांच में यह भी सामने आया कि होमस्टे संचालक ने आगंतुक रजिस्टर में मेहमानों की एंट्री नहीं की थी और न ही उनकी पहचान पत्र लिए गए थे। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: दो अलग-अलग भर्तियों की विज्ञप्ति जारी, युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका

 

 

विवेचना के दौरान पीड़िताओं और गवाहों के बयानों से पता चला कि होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी ने नाबालिगों के ठहरने की जानकारी छिपाई और जरूरी दस्तावेज भी नहीं लिए। इससे यह साफ हुआ कि होमस्टे का इस्तेमाल गंभीर अपराधों के लिए किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (गजब लापरवाही) अस्पताल से डॉक्टर नदारद, रजिस्टर में हाजिरी पूरी, कमिश्नर ने किया खुलासा

 

यह होमस्टे जिला पर्यटन अधिकारी, नैनीताल द्वारा पंजीकृत था, जिसे वर्तमान में मोहम्मद अदनान संचालित कर रहा था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने सख्त रुख अपनाते हुए होमस्टे को तत्काल प्रभाव से सीज करने और उसका लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति संबंधित प्राधिकरण को भेज दी है।

 

पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी संस्थान के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।