उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- चमोली हादसे पर सीएम धामी हुए सख्त, दिए जांच के निर्देश, सीएम धामी घटनास्थल के लिए हुए रवाना।

चमोली न्यूज़- उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में करंट लगने से 16 लोगों की जान चली गई। मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कई लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) गौला नदी के वाहन स्वामी ने नदी में वजन के पुराने नियम लागू करने की करी मांग, दिया ज्ञापन

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  BIG BREAKING – उत्तराखंड में कौन आया नया हाकम, इस परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस पूरी घटना की जानकारी लेने के लिए घटनास्थल चमोली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली के लिए हेलीकॉप्टर से हुए रवाना। पीपलकोटी पहुंचकर हादसे की लेंगे जानकारी। मृतकों के स्वजन से मिलेंगे।

आज बुधवार की सुबह चमोली में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। चमोली में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट फैल गया था। इस करंट ने पुलिसकर्मी समेत 16 लोगों को मौत की नींद सुला दिया बता दें कि इस हादसे के कारणों का भी पता चल गया है। वही डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार एच टी लाइन टूटने के कारण ये दुर्घटना हुई है हुई दुर्घटना।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कपड़ा कारोबारी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ स्वाहा

डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि हाई एक्सटेंशन तार टूटने की वजह से ये करंट फैला। इस करंट ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को अपनी चपेट में लिया। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।