उत्तराखण्डकुमाऊं,

नवागंतुक एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला नैनीताल की कमान, बोले— जनता का विश्वास और सुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता

महिला सुरक्षा, नशा तस्करी और साईबर अपराधों पर सख्त एक्शन का भरोसा — जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, पत्रकारों से हुए रूबरू

जनपद नैनीताल में नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के उपरांत उन्होंने एसएसपी कार्यालय नैनीताल का भ्रमण किया और सभी शाखा प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर तेज हुई बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बुधवार से राहत के आसार

 

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जिलाधिकारी नैनीताल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्थाओं और आगामी वीवीआईपी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

 

बाद में पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी ने कहा कि “जनता के हित में कार्य करना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशा तस्करी और उनके नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई होगी।”

यह भी पढ़ें 👉  ऐतिहासिक निर्णय: अब देहरादून और नैनीताल का राजभवन कहलाएगा “लोक भवन”, सरकार ने जारी किया आधिकारिक आदेश

 

 

उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना है।

 

डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि नैनीताल पुलिस ड्रग्स, साईबर ठगी और महिला सुरक्षा जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए हर स्तर पर तत्पर रहेगी। साईबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव- बैलेट पेपर के रंग से कर सकेंगे पहचान, प्रधान का होगा हरा, तो जिपं सदस्य का होगा गुलाबी

 

 

एसएसपी ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को बेहतर सुविधा मिल सके।

 

 

मीडिया सैल — नैनीताल पुलिस