उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

स्टार्टअप इकोसिस्टम में उत्तराखंड को बड़ी सफलता, DPIIT रैंकिंग में मिला ‘लीडर’ का दर्जा

उत्तराखंड ने देश के स्टार्टअप परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग के पांचवें संस्करण में उत्तराखंड को सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए ‘लीडर’ की श्रेणी में स्थान दिया गया है।

 

यह रैंकिंग राज्य में नवाचार आधारित नीतियों, उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले वातावरण और निवेश के अनुकूल परिस्थितियों को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर इस उपलब्धि के लिए उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को प्रशंसा प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के इन पांच जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, भारी बारिश के चलते प्रदेश के 121 मार्ग बंद

 

राज्य सरकार द्वारा बीते कुछ वर्षों में स्टार्टअप्स और उद्यमियों के लिए अनुकूल नीतियां तैयार की गईं, प्रक्रियाओं को सरल किया गया और एक सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित किया गया। इसका परिणाम यह रहा कि नए उद्यमों को गति मिली और स्थानीय युवाओं को अपने नवाचारी विचारों को व्यवसाय में बदलने का अवसर प्राप्त हुआ। उत्तराखंड की यह उपलब्धि अब राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के रूप में भी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) आज देहरादून सहित 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रहें सावधान!

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि DPIIT द्वारा जारी स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग (पांचवां संस्करण) में उत्तराखंड को ‘लीडर’ के रूप में मान्यता मिलना समस्त राज्यवासियों के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों, उद्यमियों और स्टार्टअप्स को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश के सभी उद्यमियों और स्टार्टअप्स के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी स्टार्टअप केंद्र बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में नवाचार और उद्यमशीलता की अपार क्षमता है, और सरकार हर स्तर पर उनका मार्गदर्शन और सहयोग करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कावड़ के दौरान हरिद्वार से गुमशुदा हरियाणा निवासी युवक को नैनीताल पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

 

स्टार्टअप इकोसिस्टम में मिली यह सफलता उत्तराखंड के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और नवाचार आधारित भविष्य की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।