उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिन्दुखत्ता निवासी युवक की सांप के काटने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़- लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिंदुखत्ता स्थित इंद्रा नगर 2 निवासी युवक की जहरीले सांप के काटने से दर्दनाक मौत हो गयी। उक्त हादसे से परिवार में कोहराम मचा है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - लोक सेवा आयोग में की गई विशेष बैठक, सभी भर्तियों को लेकर यह हुआ बड़ा फैसला

 

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को बिंदुखत्ता के इंद्रा नगर द्वितीय काररोड निवासी मनोज पांडे पुत्र विशन दत्त पांडे उम्र 32 वर्ष को जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में मनोज को हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसमें दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी को सांड़ ने पटका, हायर सेंटर रेफर किया गया

 

 

बताया जा रहा है मृतक का एक पुत्र है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है। इधर सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ 14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, मिठाई बांटने अस्पताल पहुंचा रेप का आरोपी, हुआ गिरफ्तार