उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ छत की रेलिंग से गिरकर दो साल की बच्ची की मौत

हल्द्वानी न्यूज़– वनभूलपुरा थानाक्षेत्र के इंद्रानगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना मोहम्मदी चौक के पास की है, जहां बच्ची खेलते-खेलते रेलिंग के सहारे छत पर चढ़ने लगी, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गई। करीब शाम 4:30 बजे यह हादसा हुआ, जब बच्ची अपनी मां और 10 वर्षीय बड़ी बहन के साथ घर पर थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई, 2 युवक घायल

 

गिरने के बाद बच्ची को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया, लेकिन वहां आईसीयू बेड न मिलने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम बच्ची आयत के पिता जाहिर पेशे से पुताई के ठेकेदार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वाहन स्वामी और क्रेशर संचालकों के बीच नहीं बन रही सहमति, अब खनन व्यवसाई करेंगे वाहनों को सरेंडर

 

हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह दुखद घटना एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता की ओर इशारा करती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा अपडेट-बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद हालात का जायजा लेने पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, कहा- दंगाइयों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही, वीडियो