उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

मौसम अपडेट- प्रदेश में बदलेगा मौसम, अचानक बढ़ेगी ठंड, इस दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी

प्रदेशभर में अगले सप्ताह मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को छोड़ सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट आने से अचानक ठंड भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- छात्रों की सुरक्षा पर सीएम धामी सख्त, हल्द्वानी में बिना फायर NOC चल रहे 5 कोचिंग संस्थान सील

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 27 को बारिश होने के साथ तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते पर्वतीय व मैदानी इलाकों में अचानक ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ प्रेस वार्ता में बोले सीएम धामी, जमीनों के रिकॉर्ड में जालसाजी करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधें।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में सरकार ने कहा नही बढ़ाया जाएगा प्रशासकों का कार्यकाल, तय समय में ही होंगे उत्तराखंड में निकाय चुनाव