अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डक्राइमराष्ट्रीयस्वास्थ्यहल्द्वानी

थर्टी फर्स्ट को घायल हुए युवक की मौत

हल्द्वानी में थर्टी फर्स्ट की रात वाहन दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत हो गई है। मृतक के भाई ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


लामाचौड़ निवासी पुष्कर सिंह ढैला ने बताया कि 31 दिसम्बर रात करीब 11 बजे उनका भाई अर्जुन ढैला घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अर्जुन के सीने, सिर और पांव में गंभीर चोट आई थी। आसपास के लोगों ने युवक को घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच अर्जुन की हालत बिगड़ती चली गई। सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि कार चालक की लापरवाही से उसके भाई की जान गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।