उत्तराखण्डकुमाऊं,

विरेन्द्र सिंह कार्की बने सेवा दल के बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष

लालकुआं न्यूज़– कांग्रेस सेवा दल जिला इकाई नैनीताल ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए विरेन्द्र सिंह कार्की को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव कट्टे में भर जंगल में फेंका; 2500 CCTV खंगालने के बाद पति गिरफ्तार

जिलाध्यक्ष गोकर्ण सिंह बिष्ट (मुन्ना) ने मंगलवार को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि संगठन के प्रति कार्की की निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कार्की कांग्रेस सेवा दल की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रदेश सेवा दल अध्यक्ष हेमा पुरोहित की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नहाते समय गंगा में डूबने से युवक की हुई मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला शव।

 

नियुक्ति पत्र के अनुसार, कार्की की यह जिम्मेदारी 16 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने उनके उज्ज्वल भविष्य और संगठन को मजबूती देने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ रोड पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी कार, एक की मौत व दो गंभीर, देखें वीडियो………..