उत्तराखण्डकुमाऊं,

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर लालकुआं में विविध सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम

लालकुआं न्यूज़– प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सेवा और धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला देखने को मिली। विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।

 

सुबह कार्यक्रम की शुरुआत बेरीपड़ाव स्थित अष्ठादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर में महामंडलेश्वर श्री सोमेश्वर यदि जी महाराज की उपस्थिति में विशेष पूजन-अर्चन से हुई। यहां मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ दूध लेकर घर को जा रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, पत्थर मारकर और हल्ला मचाकर खूंखार को भगाया, फिर बची जान

 

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, भाजपा नेता दिनेश खुलबे, डी.के. दुम्का, जिला मंत्री रुक्मणि बचकेती, तारा चंदोला एवं विनोद भट्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में मंडल कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना हुई जारी, इस तारीख को होगा मतदान, आचार संहिता लागू

 

 

इस सेवा कार्य में मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, भाजपा नेता राजकुमार सेतिया, विनोद शर्मा, नैनवाल, संजीव शर्मा, सभासद धन सिंह बिष्ट और नारायण बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। इसी क्रम में मोतीनगर कुष्ठ आश्रम में भी फल वितरण किया गया।

 

 

यहां विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, भाजपा नेता दिनेश खुलबे, अभिषेक शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह बिष्ट, तारा चंदोला, सुरेश जोशी और विनोद भट्ट उपस्थित रहे। इन सभी आयोजनों के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में प्रदेश में सेवा, संगठन और समाजहित को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें आज का राशिफल