उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- सस्ते में डॉलर दिलाने के नाम पर लाखों की लूट, तीन पुलिसकर्मी समेत 9 गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन पुलिसकर्मियों सहित नौ लोगों ने सस्ते डॉलर का झांसा देकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है, पीड़ित यशपाल सिंह को आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वो उसे 20 हजार डॉलर सस्ते दाम में दिलवा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पहले असली 400 डॉलर दिखाकर उसे विश्वास में लिया। फिर प्रेमनगर के झाझरा इलाके में डील के बहाने बुलाया। जैसे ही यशपाल वहां पहुंचा, तीन पुलिसकर्मियों सहित अन्य आरोपियों ने उसे धमकाया, मारपीट की और 7.50 लाख रुपये व डॉलर लूट लिए। बाद में ढाई लाख रुपये वापस देकर बाकी रकम आपस में बांट ली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- शासन ने 5 IFS अधिकारियों के किये तबादले

सस्ते डॉलर का झांसा देकर डकैती

पीड़ित यशपाल सिंह असवाल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो ऋषिकेश का रहने वाला है और प्रॉपर्टी का काम करता है। कुछ समय पहले उसकी चमोली के रहने वाले कुंदन नेगी से मुलाकात हुई। कुंदन ने उससे कहा कि उसके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान (निवासी मोरी उत्तरकाशी) के पास करीब 20 हजार अमेरिकी डॉलर रखे हुए हैं, जिन्हें वो कम दाम में बदलवाना चाहते हैं। ऐसा कहकर पीड़ित को विश्वास में लेकर डॉलर का सौदा करीब आठ लाख रुपए में तय हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस हल्दूचौड़ के 27 मेधावियों को 4.14 लाख रुपए छात्रवृत्ति आवंटित

पीड़ित ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो जांच में तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई। देहरादून पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ढाई लाख रुपये नकद और नकली डॉलर बरामद किए। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार का कहर, बिन्दुखत्ता निवासी स्कूटी सवार युवक कई फीट उछला; हालत गंभीर

तीन पुलिसकर्मी समेत 9 आरोपी अरेस्ट

इस मामले पर एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों की संलिप्तता बेहद गंभीर मामला है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।