उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

एलटी भर्ती में अर्हता नियम बदले: UKSSSC ने दोबारा आवेदन विंडो खोली, 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन; समूह-ग के 57 पदों पर भी शुरू हुई भर्ती

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती के विशेष शिक्षक पदों पर अर्हता नियमों में बदलाव के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने एक बार फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

 

आयोग ने इससे पहले 12 सितंबर को विशेष शिक्षा शिक्षकों के 128 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक आवेदन लिए गए थे और 10 से 12 अक्तूबर तक आवेदन संशोधन की सुविधा भी दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बाथरूम में महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल कोर्ट ने होटल कर्मी को सुनाई एक साल की सजा

 

 

इसी बीच सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए विशेष शिक्षक पदों के लिए भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) के डिप्लोमा इन एजुकेशन (D.Ed) विशेष शिक्षा को भी अर्हता में शामिल कर दिया, जबकि पहले केवल D.L.Ed धारक ही आवेदन कर सकते थे।

 

 

अर्हता में इस परिवर्तन की जानकारी आयोग को भेज दी गई थी। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि योग्यता मानकों में हुए बदलाव को देखते हुए आवेदन विंडो दोबारा खोली गई है। अब RCI डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी आवेदन कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 58 सड़कें अब भी बंद — राज्य आपातकालीन केंद्र ने जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश

 

 

जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया है, वे भी जरूरी संशोधन कर सकते हैं, हालांकि संशोधन के लिए उन्हें अलग से शुल्क देना होगा। आवेदन की नई अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 रखी गई है।

 

समूह-ग के 57 पदों पर भी शुरू हुई भर्ती

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 57 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों में शामिल हैं—

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे गिरी कार, रिटायर्ड कर्नल की मौत, एक की हालत गंभीर

विधि सहायक, शोध अधिकारी, साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, फोटोग्राफर, कनिष्ठ कैमरामैन, मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, मानचित्रकार, सर्वेक्षक, प्राविधिक सहायक, प्रशिक्षक, कलाकार, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, लाइनमैन और सहायक बोरिंग टेक्नीशियन।

 

इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई है। अभ्यर्थी अपने आवेदन में 3 से 5 जनवरी तक संशोधन कर सकेंगे।

 

 

समूह-ग भर्ती की लिखित परीक्षा 9 मार्च से शुरू होने का प्रस्ताव है।