उत्तराखण्डकुमाऊं,

STF पर फायरिंग के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, ओखलकांडा गोलीकांड में कॉन्स्टेबल व मुखबिर हुए थे घायल

नैनीताल न्यूज़– खनस्यु थाना क्षेत्र में STF पर हुई फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी यशोद सिंह मेहरा ने आखिरकार शनिवार को नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सरेंडर कर दिया। ओखलकांडा इलाके में हुई गोलीबारी के बाद से STF उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर सेवा कार्य, 361 यूनिट रक्तदान और 450 लोगों का सम्मान

 

 

शनिवार को आरोपी का खुलेआम शहर में पहुंचकर कोर्ट में सरेंडर करना पुलिस और STF की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े कर गया है। जबकि पुलिस और STF की कई टीमें घटना के बाद से उसे चारों ओर तलाश रही थीं।

 

 

फायरिंग में घायल STF कॉन्स्टेबल भूपेंद्र मर्तोलिया की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। वहीं, मुखबिर शेर सिंह को भी गंभीर चोटें आई थीं। आरोप है कि दोनों को लगी गोलियां यशोद मेहरा की बंदूक से चली थीं।

यह भी पढ़ें 👉  34 वीं बटालियन ITBP हल्दूचौड़ द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सशस्त्र सैनिकों का शौर्य प्रदर्शन बिंदुखत्ता क्षेत्र के ग्रामीण हुए गौरवान्वित…

 

 

बताया जा रहा है कि यशोद मेहरा वन्यजीव तस्करी और नशा तस्करी जैसे कई मामलों में पहले से वांछित चल रहा था। घटना के बाद से वह फरार था, लेकिन STF उसे पकड़ने में नाकाम साबित हुई और अंततः वह स्वयं कोर्ट में आकर सरेंडर हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पुलिस ने किया नर्स हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार

 

 

अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की तैयारी में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।