उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

देहरादून -(बड़ी खबर) प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 5115 पद भरे जाएंगे

  • आंगनबाड़ी सहायिका के पांच हजार पद भरे जाएंगे
  • महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की घोषणा

देहरादून न्यूज़– प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 5115 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर समायोजित होने का समायोजन पत्र देते हुए इसकी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अब राज्य निर्वाचन आयोग पर टिकी नजरें, सरकार से विमर्श के बाद अधिसूचना होगी जारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर सीधे समायोजन किया गया है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में यह एक अभूतपूर्व निर्णय है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक हादसा, टेम्पो ट्रैवलर और बाइक की भीषण टक्कर, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत

जो मातृ शक्ति के हित में एक व्यापक बदलाव लाएगा। इससे पहले लोक कलाकारों, उत्तराखंड महिला पहाड़ी बैंड एवं बालिका निकेतन की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक खजान दास ने की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) आरटीआई कार्यकर्ता ने किया बड़ा खुलासा, प्राधिकरण के JE ने राजस्व को लगाया करोड़ों रुपए का चूना