उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

प्रदेश में अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, आज प्रदेशभर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

देहरादून न्यूज़- राज्य में आज देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन दो जुलाई तक लगातार भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  1 अक्टूबर को समूचे देश की तरह कुमाऊं में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें खूब फोटो खिंचवाए, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर भी अपलोड की, अब फिर वही हाल

प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यह क्रम अगले दो जुलाई तक भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को देहरादून सहित नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरी कार, नैनीताल पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर घायलों की बचाई जान

बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह बताया कि अगले तीन दिन भी देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- सीएम धामी के निर्देशों के बाद यहाँ चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध मदरसे में बच्चों का हो रहा था शोषण