उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड – यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घयाल

  • कार खाई में गिरी, एक की मौत

तिलवाड़ा– यहाँ तिलवाड़ा-मयाली- जखोली मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनका साथी घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे से पहले आसमान में दिखेगा दिवाली सा नजारा, इस महीने होंगी कई खगोलीय घटनाएं

जानकारी के मुताबिक तिलवाड़ा के व्यापारी किशन कठैत अपने साथी कैलाश जगवाण के साथ कार में सवार होकर तिलवाड़ा से मयाली की तरफ जा रहे थे। स्यालसू के समीप कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शुरू हुआ UCC Portal पर रजिस्ट्रेशन, अब तक इतने लोगों ने कराया पंजीकरण

इस हादसे में किशन कठैत की मौके पर मौत हो गई। जबकि कैलाश जगवाण घायल हो गए। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शादी से लौट रहे दंपति की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दोनों की हुई दर्दनाक मौत

वही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय को भेज दिया गया है।