उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून: (बड़ी खबर) इन कर्मियों को मिलेगी बड़ी राहत, बढ़ेगा वेतन

देहरादून न्यूज- पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में प्रदेश की 36 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हितों को लेकर गंभीर है और भविष्य में भी उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी।

 

सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय न बढ़ाने और उनका शोषण करने का आरोप लगाया। बसपा विधायक शहजाद ने कहा कि एक ओर भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं 14 मार्च को आंगनबाड़ी कर्मियों पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें कोई लाभ नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला सेवा विस्तार, आदेश जारी

 

इस पर मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी में कार्यरत बहनों का मानदेय पूर्व में भी उनकी सरकार ने ही बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ मर्डर की सूचना पर दौड़ी नैनीताल पुलिस, होमस्टे के कमरे का नजारा देखकर रह गई दंग, चादर पर था कुछ ऐसा...

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के चलते महिलाएं हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय को लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

 

गौरतलब है कि राज्य में 20,070 पदों के सापेक्ष 19,533 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं, जबकि 17,411 सहायिकाएं तैनात हैं। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9,300 रुपये और सहायिकाओं को 5,200 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लालकुआं, हल्दूचौड़ व बिन्दुखत्ता में संचालित इन 14 पैथोलॉजी लैबो में की ताबड़तोड़ छापेमारी, इन तीन पैथोलॉजी लैबो पर की चालानी कार्यवाही

 

इससे पहले 2 नवंबर 2021 को सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय 1,800 रुपये और सहायिकाओं का 1,500 रुपये बढ़ाया था। अब एक बार फिर मानदेय बढ़ाने की घोषणा के बाद प्रदेश भर के कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।