उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड उद्यान विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों को प्रमोशन के बाद मिली नई तैनाती

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान विभाग में पदोन्नति के बाद नौ अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। शासन ने उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 की धारा-18 के तहत सक्षम स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

 

 

शासनादेश के अनुसार लक्ष्मण सिंह भंडारी को उद्यान अधिकारी, पौधशाला योजना देहरादून के पद पर तैनाती दी गई है। उन्हें पौधशाला विकास अधिकारी डकरानी, देहरादून का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

 

 

नेहा रावत को खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी हरिद्वार के रिक्त पद पर तैनाती दी गई है। साथ ही उन्हें पीएफएसएच विकास अधिकारी कुमाऊं, कोटद्वार में समायोजित किया गया है। देवी प्रसाद डंगवाल को आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, चमोली और भुवन चन्द्र सेमवाल को आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, देहरादून बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में उफनती नहर में बह गया युवक, पुलिसकर्मी और फायरमैन ने जान जोखिम में डालकर बचाया

 

 

इसी तरह कुलदीप जोशी को प्रादेशिक मौन विशेषज्ञ, चवालदम की जिम्मेदारी दी गई है। कुमारी रिचा जोशी को सब्जी विशेषज्ञ, मुख्यालय अल्मोड़ा तथा संजय रयाल को आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, उत्तरकाशी के पद पर तैनाती मिली है।

 

 

वहीं लता तिवारी को आलू बीज अधिकारी, मुख्यालय अल्मोड़ा और डॉ. पूजा उनियाल को आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, टिहरी के पद पर तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर से सिर्फ 10 सेंटीमीटर नीचे; बनबसा बैराज पर चौथे दिन भी रेड अलर्ट

 

 

शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी नवीन तैनाती वाले स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार प्रमाणक के माध्यम से महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान के जरिये शासन को अवगत कराएं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित सात दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 के तहत कार्रवाई की जाएगी।