उत्तराखण्डकुमाऊं,

रामलीला मंचन में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा, पिथौरागढ़ में जनक दरबार से उठी व्यंग्यात्मक आवाज, वीडियो शामिल

पिथौरागढ़ न्यूज़– उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की हालिया स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण अब रामलीला के मंच तक जा पहुंचा है। पिथौरागढ़ के सौरगढ़ मैदान में बुधवार रात आयोजित रामलीला के दौरान जनक दरबार के दृश्य में कलाकारों ने व्यंग्यात्मक अंदाज में इस मुद्दे को उठाकर दर्शकों का ध्यान खींचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां एसपी ने उप निरीक्षकों के किए ताबड़तोड़ तबादले, देखे लिस्ट

 

 

रामलीला में सीता स्वयंवर का प्रसंग चल रहा था, जहां विभिन्न राजा अपनी शक्ति और सामर्थ्य का परिचय दे रहे थे। मंचन के दौरान जब दरबारी ने एक राजा से उसके राज्य की स्थिति पूछी, तो राजा ने उत्तर दिया—
“लंका सहित सब जगह सब ठीक है, लेकिन खबर है कि उत्तराखंड में भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक हो गया है।”

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ शराब पीने के दौरान दो दोस्त में हुआ विवाद, एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

यह संवाद सुनते ही पूरा मैदान तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। दर्शकों ने कलाकारों की इस व्यंग्यात्मक प्रस्तुति को जमकर सराहा।

 

 

गौरतलब है कि 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा का हरिद्वार में पेपर लीक हो गया था। इस मामले ने राज्यभर में युवाओं का गुस्सा भड़का दिया है और कई जिलों में प्रदर्शन जारी हैं। अब यह मुद्दा न सिर्फ सड़कों पर बल्कि सांस्कृतिक आयोजनों के मंचों पर भी गूंजने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बस के नीचे सोया था युवक, टायर से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत, नशे का आदि था मृतक