उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- धामी कैबिनेट का विस्तार: 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, लंबे इंतजार के बाद भरे गए सभी खाली पद

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से चल रही अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री धामी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

नए मंत्रियों ने संभाली जिम्मेदारी
शपथ ग्रहण समारोह में विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह केड़ा और प्रदीप बत्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
यह कैबिनेट विस्तार लंबे समय से चर्चा में था और इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों के बाद अंतिम निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने अज्ञात पर किया मुकदमा दर्ज।

 

समारोह में ये नेता रहे मौजूद
इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य विधायक और पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, दो बेटी और एक बेटे की गूंजी किलकारी

 

पहले खाली थे पांच पद
धामी सरकार के मंत्रिमंडल में कुल पांच पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। इनमें एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद और एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के चलते खाली हुआ था, जबकि तीन पद पहले से रिक्त थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में अंगीठी के धुएं से दम घुटा: एक मजदूर की मौत, साथी की हालत गंभीर

 

अब सभी पांच पदों पर नियुक्ति होने के बाद सरकार को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह विस्तार आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक फैसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।