उत्तराखण्डगढ़वाल,

परिवार संग घूमने आई दिल्ली की युवती से उत्तराखंड के होटल में दुष्कर्म, मंगेतर के मौसेरा भाई पर आरोप

दिल्ली से मंगेतर और परिजनों के साथ घूमने आई युवती के साथ होटल में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप युवती के मंगेतर के मौसेरे भाई पर है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग होटल में अगल-बगल के कमरों में ठहरे थे। देर रात आरोपित युवती के कमरे में घुसा और दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़- सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी, इस वजह से मिली सीएम धामी को खास पहचान

 

 

युवती ने सुबह घटना की जानकारी मंगेतर व परिजनों को दी, जिसके बाद राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती का मंगेतर व उसका परिवार दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट- प्रदेश में बदलेगा मौसम, अचानक बढ़ेगी ठंड, इस दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी