उत्तराखण्डगढ़वाल,

ऋषभ पंत को उत्तराखंड में जमीन खरीदने में क्यों आ रही दिक्कत? रुड़की-पिथौरागढ़ में पैतृक घर होने के बावजूद उठे सवाल

देहरादून न्यूज़- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में अपना बेस शिफ्ट कर यहां अपना घर बनाने की इच्छा जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने की प्रक्रिया में मदद करने की अपील की है। ऋषभ पंत की इस पोस्ट के बाद यह सवाल चर्चा में है कि जब वह उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और उनके रुड़की व पिथौरागढ़ में पैतृक घर भी हैं, तो आखिर उन्हें नई जमीन खरीदने में परेशानी क्यों हो रही है।

 

 

रुड़की में है पंत का पैतृक मकान

ऋषभ पंत का रुड़की में करीब दो से ढाई हजार वर्ग गज में पैतृक मकान बताया जाता है। उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र पंत इसी आवासीय परिसर में न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल भी चलाते थे, जो वर्तमान में भी संचालित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश में पुलिस दरोगाओं की भर्ती अब इस नए पैटर्न से ही होगी, पढ़े पूरी खबर।

 

 

रुड़की स्थित इस मकान पर उनके पिता के नाम के साथ ऋषभ पंत की भी नेम प्लेट लगी हुई है। उनकी मां भी यहीं रहती हैं। ऋषभ पंत का जन्म भी रुड़की में ही हुआ है।

 

 

पिथौरागढ़ में भी पैतृक घर

ऋषभ पंत का पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विकासखंड के पाली गांव से भी पैतृक संबंध है। गांव में उनके चाचा जगदीश चंद्र पंत और हेम पंत रहते हैं। बताया जाता है कि परिवार पुराने मकान की जगह नया घर बनाने की तैयारी भी कर रहा है।

 

 

ऐसे में ऋषभ पंत की नई जमीन खरीदने की इच्छा को लेकर सवाल उठ रहा है कि वह किस तरह की जमीन और किस उद्देश्य से खरीदना चाहते हैं। हालांकि, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में इस बारे में पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- LPG गैस अपडेट: शुक्रवार को शहर के इन क्षेत्रों में होगी सप्लाई

 

 

ऋषभ पंत ने सीएम धामी से मांगी मदद

ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वह दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहते हैं और यहां जमीन खरीदकर अपना पहला घर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले करीब तीन वर्षों से वह इसके लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रहने के लिए बड़ी और स्पष्ट जगह नहीं मिल पा रही है।

 

 

पंत ने साफ किया कि वह सरकार से मुफ्त जमीन या किसी तरह के तोहफे की मांग नहीं कर रहे हैं। वह नियमानुसार और सरकारी दरों पर जमीन खरीदना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में मदद और स्पष्टता दिलाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में चार बेटियां होने पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता का आरोप- 'जहर देकर और पीट-पीटकर मार डाला'; पति समेत चार पर हत्या का मुकदमा

 

 

सीएम धामी ने दिया भरोसा

ऋषभ पंत की पोस्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जवाब दिया। सीएम धामी ने उन्हें उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति ऋषभ पंत का प्रेम और यहां लौटकर राज्य के विकास में योगदान देने की भावना सराहनीय है। उन्होंने बताया कि पंत द्वारा उठाए गए विषय को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं और अधिकारी जल्द ही उनसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।

 

 

अब देखना होगा कि ऋषभ पंत के उत्तराखंड में स्थायी रूप से बसने और जमीन खरीदने की प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है।