उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल, पढ़े पूरी खबर।

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब खबर देहरादून से आ रही है। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से बाइक के पीछे बैठा युवक उछलकर आगे सड़क पर आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़- उत्‍तराखंड कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, इन दो दिग्‍गजों ने छोड़ी पार्टी, तीन दिन में आठ ने छोड़ी पार्टी

हादसा सहारनपुर रोड पर आढ़त बाजार के पास गऊघाट के सामने शुक्रवार देर रात हुआ। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान अनुराग थपलियाल पुत्र सच्चिदानंद थपलियाल निवासी नकरौंदा के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक का नाम आशीष बिष्ट पुत्र आलम बिष्ट निवासी तलाट चमोली है। दोनों बाइक से सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक की ओर जा रहे थे। बाइक आशीष बिष्ट चला रहा था और अनुराग पीछे बैठा था। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल।

इससे अनुराग सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुराग के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  GOVT JOB: ITBP में कांस्टेबल ड्राइवर की निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन