उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

देहरादून- (जॉब अलर्ट) UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन किया जारी, 613 पदों के लिए कल से करे आवेदन

उत्तराखंड में लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस परीक्षा के अंतर्गत कुल 613 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी कि 17 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/candidate-corner/recruitment पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 07 नवंबर, 2024 तक अप्लाई करने का मौका दिया जाएगा। आवेदन की लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चलती गाड़ी के ऊपर गिरा भारी भरकम पेड़, कार सवार सुरक्षित

 

UKPSC Lecturer Recruitment 2024: उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती से जुड़ी इन तिथियों का रखें ध्यान

उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती के लिए ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 16 अक्टूबर, 2024

 

उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 18 अक्टूबर, 2024

 

उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख- 07 नवंबर, 2024

उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख-07 नवंबर, 2024

उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन की शुरुआत की अंतिम तिथि- 19 नवंबर, 2024

यह भी पढ़ें 👉  List of Mock drill districts- ये हैं देश के वो 244 जिले जहां कल होगी मॉक ड्रिल, यूपी-दिल्ली, उत्तराखंड और बिहार समेत देखिए पूरी लिस्ट

उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि- 28 नवंबर, 2024

 

UKPSC Lecturer Recruitment 2024: उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ जाना होगा। अब उम्मीदवार होमपेज पर उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती अप्लाई लिंक एक्टिव होने के बाद उस लिंक पर क्लिक करें। निर्धारित पूछी गई डिटेल्स को आवेदन पत्र भरें। आवेदन शुल्क जमा करें। इसके बाद सबमिट करने से पहले एक बार फॉर्म को पूरी तरह से क्रॉस चेक कर लें। अब भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 3 सितम्बर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे

 

उत्तराखंड में लेक्चरर भर्ती के अलावा हाल ही में इस भर्ती के अलावा 751 अन्य पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर असिस्टेंट/ रिसेप्शनिस्ट सहित अन्य पोस्ट शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 07 नवंबर, 2024 तक जारी रहेगी। कैंडिडेट्स को इसके लिए पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। इसके बाद ही आवेदन पत्र कंप्लीट माना जाएगा।