उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- जड़ी-बूटियों की आड़ में चरस तस्करी, हल्द्वानी में 846 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जड़ी-बूटियों के नाम पर चरस की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 846 ग्राम चरस बरामद की है।

 

जानकारी के अनुसार रविवार रात टीपी नगर चौकी प्रभारी एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एएनटीएफ टीम से सूचना मिली कि मंडी बायपास रोड क्षेत्र में नशा करने वालों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, खांसी-जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें; स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

 

फायर स्टेशन के पास मंडी बायपास रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 846 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान रविन्द्र सिंह (23 वर्ष) पुत्र निवासी बबियाड़, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल हाल निवासी दानीबंगर, गौलापार, थाना चोरगलिया के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- डाक सेवकों के दस्तावेजों की विभागीय जांच में दो डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज मिले फर्जी, दो भागे, चारों की नियुक्ति निरस्त, जांच जारी

 

पुलिस के अनुसार आरोपी आयुर्वेदिक सामान बेचने का काम करता था और इसी आड़ में चरस की तस्करी कर उसे खपाने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका हुई निलंबित।