उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून – उत्तराखंड सरकार ने इस अधिकारी को किया सस्पेंड

देहरादून– सरकार ने राज्य कर विभाग में राज्य कर निरीक्षक के पद पर तैनात हिमेंद्र सिंह रौतेला को बर्खास्त कर दिया है। रौतेला को 2011 में विजिलेंस ने 11 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया था। कोर्ट में आरोप सिद्ध होने के बाद अब उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - (बड़ी खबर) सीएम धामी के निर्देश, सड़क चौड़ीकरण में इतने मीटर की व्यापारियों को दी जाए छूट

अफसरों ने बताया की हिमेन्द्र सिंह रौतेला उस समय मनोरंजन कर निरीक्षक के पद पर तैनात थे। एक शिकायत पत्र पर विजिलेंस ने उन्हें उधम सिंह नगर के कलक्ट्रेट परिसर में घूस लेते पकड़ा। भ्रष्टाचार निवारण कानून में केस चला जिसमे वह 2017 में दोषी पाया गया। राज्य कर आयुक्त एवं अपर सचिव वित्त अहमद इकबाल ने रौतेला को उनके पद से बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की है।