उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की जेसीबी पर पथराव, शीशा टूटा, कार्रवाई फिलहाल स्थगित

हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या 17 में अतिक्रमण हटाने के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब नगर निगम की जेसीबी मशीन पर पथराव कर दिया गया। जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की भूमि पर शौचालय निर्माण का प्रस्ताव है। इसी को लेकर राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम बुधवार को मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती, UKSSSC इन रिक्त पदों पर भी जारी करेगा नोटिफिकेशन

 

 

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अचानक नगर निगम की जेसीबी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे मशीन का शीशा टूट गया। पथराव की घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल, रेस्क्यू कर बचाई यात्रियों की जान

 

 

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन की ओर से क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षक का गणित, आंसरशीट चेकिंग में किया 12 + 15 = 17, आरटीआइ में सामने आई गड़बड़ी