उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

देहरादून न्यूज़– देहरादून के प्रेमनगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नकटपुर बैंड कोटरा संतूर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (अभी अभी) अलर्ट! पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते गौला नदी में छोड़ा गया 37 हजार 2 सौ क्यूसेक पानी, गौला नदी से सटे लोगों को सतर्क रहने लिए प्रशासन ने दिए निर्देश

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली संख्या UK16CA-1662 से दो युवक देवेंद्र कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र नैन सिंह, निवासी प्रेमनगर व आर्यन उम्र 16 वर्ष पुत्र पप्पू फूल सैनी से कोटला संतूर की ओर जा रहे थे की तभी नकटपुर बैंड के पास ढलान पर उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा युवक घायल

वही ट्रैक्टर के पलटने से उसमें सवार देवेंद्र कुमार उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई वही घायल यवुक को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा, उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत छह यात्रियों की मौत, एक घायल