उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ डाटा फ्री के चक्कर में युवक ने गवाये 21 हजार रुपये, पुलिस ने शुरू की छानबीन।

रुड़की न्यूज़– यहाँ इंटरनेट डाटा मुफ्त देने का झांसा देकर एक युवक से 21 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक द्वारा पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील निवासी पुनीत के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एक मोबाइल कंपनी का कर्मचारी बोल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, गंगा-अलकनंदा उफान पर; देहरादून-नैनीताल में तेज बारिश, राफ्टिंग बंद

उसने बताया कि कंपनी की तरफ से 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग चल रही है। इसलिए कंपनी की तरफ से चुनिंदा ग्राहकों को एक माह के लिए फ्री नेट की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए उन्हें कपंनी की तरफ से दी गई कुछ औपचारिकता पूरी करनी होगी।

कंपनी का कर्मचारी बने व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उसने बताया कि लिंक को ओपन कर वह कंपनी की तरफ से दी गई औपचारिकता पूरी करनी होगी। जिसके बाद उन्हें कंपनी की तरफ से एक माह के लिए मुफ्त नेट डाटा उपलब्ध कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बस–कार की टक्कर, कार 50 मीटर खाई में गिरी; चालक समेत 8 घायल, दो गंभीर

उसकी बातों में आकर युवक ने मोबाइल पर आये लिंक को ओपन कर दिया। लिंक को ओपन करते ही पुनीत के खाते से 21 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। वही खाते से निकासी का मैसेज मोबाइल पर आने के बाद युवक को ठगी का पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- टोल कर्मी पर कार सवार युवकों का हमला, फास्टैग मशीन से सिर फोड़ा; पूरी वारदात CCTV में कैद

पीड़ित ने इस बावत पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस आरोपित का मोबाइल नंबर चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।