उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते इस जिले में कल 20 जुलाई को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी के निर्देश जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून  द्वारा दिनांक-19.07.2024 को अपराह्न 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 जुलाई, 2024 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीन से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ईएसआई के संबंध में सचिवालय में मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, वही श्रम विभाग ने 15 हजार इकाइयों को भेजा नोटिस

 

 

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून  द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 20 जुलाई, 2024 (शनिवार) को जनपद चम्पावत के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हल्द्वानी में तूफान ने उखाड़े कई विशालकाय पेड़, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, पढ़े पूरी खबर।

 

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चम्पावत समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- इस बरसात सावधान! यहाँ नदी में नहाते हुए युवक डूबा, SDRF ने किया शव बरामद,