उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, पांच लोग घायल – बड़ा हादसा टला

रामनगर-ढिकुली मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। करीब सुबह 7:30 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में दर्जनों यात्री सवार थे।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ढिकुली के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर – यहाँ 29 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, मिलेगी युवाओं को नौकरी, 8 कंपनियां युवाओं का करेगी चयन

 

 

हादसे में पांच यात्री मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नगर निकाय चुनाव में पहली बार ऑनलाइन जमा होगी जमानत राशि

 

 

स्थानीय लोगों और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर फिसलन या बस में तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) शादी समारोह में दो सिलेंडर की अनुमति, डीएम ने तहसीलवार अधिकारी किए नामित