उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बड़ा हादसा टला: मैक्स और बाइक की भिड़ंत के बाद खाई में गिरे वाहन, 8 लोग घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां समय रहते रेस्क्यू होने से कई जिंदगियां बच गईं। 27 अप्रैल को खिर्स/खिर्मू के पास एक मैक्स वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरे।

 

हादसे के वक्त मैक्स वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सीधे सड़क से नीचे गिर गए। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष के होटल पर देर रात दो बार पुलिस का छापा, CCTV फुटेज तक खंगाले

 

पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिसू भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुखद खबर) यहां युवक को पहाड़ी में सेल्फी लेना पड़ा भारी, पहाड़ी से गिर कर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन पैठाणी से श्रीनगर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में मैक्स सवार गगन सिंह (75), सतेश्वरी देवी (50), संगीता देवी (23), अंजू (24), मंगल सिंह (32), गुड्डी देवी (55) और गौतम सिंह (26) निवासी पैठाणी घायल हुए हैं। वहीं, बाइक सवार गजेन्द्र सिंह (42) निवासी पाबौ भी घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ करवा चौथ पर शख्‍स की हत्‍या से सनसनी, पत्नी का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

 

पुलिस का कहना है कि समय पर राहत और बचाव कार्य होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।