उत्तराखण्डकुमाऊं,

गौला नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर वन विभाग का शिकंजा, देवरामपुर गेट से ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

लालकुआं न्यूज़– गौला नदी क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी (गौला) ने देवरामपुर खनन गेट क्षेत्र में औचक छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी के निर्देशन में गौला रेंज अंतर्गत देवरामपुर खनन गेट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में चल रही खनन गतिविधियों और खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस की टक्कर से तीन युवकों की मौत, गांव में मातम

 

चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को संदिग्ध अवस्था में उपखनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच में वाहन चालक वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रैक्टर पंजीकरण संख्या UK 04 AR 6122 को वन विभाग ने अपनी अभिरक्षा में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन पाए जाने पर वाहन को सीज कर दिया। साथ ही मामले में भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में समय-समय पर औचक निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान चलाए जाते रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गौला नदी क्षेत्र में किसी भी स्थिति में अवैध खनन या अवैध खनिज परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- SIR शुरू होने से पहले मौका: मतदाता अभी करा लें वोटर लिस्ट में सुधार, बाद में रुक जाएगी प्रक्रिया

 

इस दौरान अभियान में उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला ए.के. जोशी, वन क्षेत्राधिकारी एसओजी नवीन सिंह रैकवाल, वन दरोगा दिनेश चंद्र पंत, प्रकाश चंद्र तिवारी, चंदन बेदी सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।