उत्तराखण्डकुमाऊं,

जीजीआईसी दौलिया परीक्षा से पूर्व परीक्षा ही उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

लालकुआं न्यूज़- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में परीषदीय परीक्षा से पूर्व परीक्षा ही उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ भारती नारायण भट्ट ने किया जिसमें परीक्षा तनाव मुक्त के विषय पर अभिभावकों के साथ वार्ता कर छात्राओं को तनाव मुक्त होने के टिप्स बताए। ताजा व संतुलित भोजन, समय का सही विभाजन, समय से सोना आदि विषय पर विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सरकार ने स्थानांतरण अधिनियम, 2017 के प्राविधानों के अनुपालन पर दिया जोर

वहीअभिभावकों द्वारा भी अपने विचार रखे गए और साथ ही इंटरमीडिएट की हिमानी बहुगुणा की छात्रा को एमबीब ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु सीईओ एमबीब द्वारा प्रशस्ति पत्र विद्यालय को प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बुग्गी चालक को कुचला, मौत

वही प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा के उज्वल भविष की कामना की, कार्यक्रम का संचालन बीना मेहरा द्वारा किया गया। इस दौरान कल्पना, देवश्री, प्रियंका, अभिलाषा, कंचन, नीता आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक का चुनाव लड़ चुके इस नेता की हुई भाजपा में हुई वापसी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई भाजपा की सदस्यता